फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Irrigation canal should be constructed by giving compensation to farmers

Chandauli News: किसानों को मुआवजा देकर बनाई जाए सिंचाई योग्य नहर

Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Irrigation canal should be constructed by giving compensation to farmers
कनहर डैम परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में बन रही नहर को लेकर किसानों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि नहर का निर्माण खेतों के स्तर से काफी नीचे किया जा रहा है, जिससे सिंचाई का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झरिया बंधी, मोहुद्दीनपुर, खेमपुर, कोलडिहवा, रामगढ़, नौडिहा और निगाई बगिया क्षेत्र पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनीं तथा नहर निर्माण कार्य का जायजा लिया। संदीप मिश्र ने कहा कि यदि नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाएगा तो परियोजना का लाभ किसानों को नहीं मिल सकेगा। उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और नहर का निर्माण इस प्रकार कराया जाए कि क्षेत्र के खेतों की सिंचाई सुनिश्चित हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने कनहर परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज से वार्ता कर किसानों की चिंताओं से अवगत कराया। किसानों की ओर से मांग की गई कि नहर निर्माण कार्य किसानों की प्राथमिकताओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कराया जाए। संदीप मिश्र ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा किसानों के हक और अधिकारों के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगा। कार्यक्रम में श्रवण कनौजिया, संपूर्णानंद जायसवाल, छोटेलाल बिंद, नंदकिशोर बियार, कमलेश चंद्र पांडेय, रवि शाह, सुरेश, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, अरविंद चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed