{"_id":"60a91ca48ebc3e7c51733551","slug":"irctc-launches-push-notification-service-information-related-to-live-train-running-status-food-service-and-tourism-will-be-available-in-just-one-click","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी की 'पुश नोटिफिकेशन' सेवा: बस एक क्लिक में मिलेंगी खाली बर्थ, ट्रेनों के आवागमन, खान पान सेवा और पर्यटन से जुड़ी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी की 'पुश नोटिफिकेशन' सेवा: बस एक क्लिक में मिलेंगी खाली बर्थ, ट्रेनों के आवागमन, खान पान सेवा और पर्यटन से जुड़ी सूचनाएं
Sat, 22 May 2021 08:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 22 May 2021 08:30 PM IST
सार
आईआरसीटीसी की पुश नोटिफिकेशन सेवा से ट्रेनों में सीट और नई ट्रेनों के अलावा अन्य रेल सुविधाओं की भी जानकारी उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी। नियमित नई ट्रेन, कैटरिंग सेवा, पर्यटन, टिकट सम्बंधित जानकारी तत्काल प्राप्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
IRCTC NEW WEBSITE
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआरसीटीसी ‘पुश नोटिफिकेशन’ नाम की सेवा शुरू कर रही है। इससे लोगों को मोबाइल पर सिर्फ एक क्लिक में ट्रेनों में खाली बर्थ, ट्रेनों के आवागमन, खान पान सेवा और पर्यटन से जुड़ी सूचनाएं तेजी से मिल सकेंगी। इसके लिए मोबाइल तकनीकी संगठन मेसर्स मोमैजिक टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। इस तकनीक के माध्यम से लोगों को शीघ्र सूचनाएं दी जा सकेंगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए पुश नोटिफिकेशन तकनीक एक बहुत ही किफायती साधन है। आईआरसीटीसी यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य-सत्कार करने वाली कंपनी है। यह ई-टिकटिंग के साथ ट्रेनों, उड़ानों और होटलों की बुकिंग पर ऑन और ऑफ-बोर्ड खानपान सेवाओं के अतिरिक्त अपने संसाधनों के बढ़ोत्तरी कर रही है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा, ट्रेन यात्रा के तहत लग्जरी, डीलक्स और सामान्य पर्यटक ट्रेनों के माध्यम से न्यूनतम दर पर टूर-पैकेज प्रदान करती है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में अपनी मौजूदा यात्री सुविधाओं में बस टिकट बुकिंग को भी जोड़ा है। अब इसी क्रम में ग्राहकों के लिए पुश - नोटिफिकेशन शुरू कर रही है।
विज्ञापन
यह विशेष सेवा बिल्कुल मुफ्त
पुश नोटिफिकेशन क्लिक करने योग्य पॉप-अप संदेश है। यह मोबाइल उपयोगकर्ताओं के ब्राउजर पर दिखाई देता है। इससे आईआरसीटीसी ट्रेन की नियमतता, नई ट्रेन चलने की खबर, कैटरिंग सेवाओं के साथ-साथ अपनी विभिन्न यात्रा, पर्यटन और टिकट संबंधी सेवाओं को बढ़ावा देने जैसी सूचनाएं अपने ग्राहकों तक तुरंत पहुंचाने में सक्षम होगी। ग्राहक इस विशेष सेवा को मुफ्त में सब्सक्राइब कर सकते हैं और ट्रेन संसाधनों के बारे में नवीनतम अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं।