फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   IRCTC Indian Railways Ajmer-Sealdah express including three pair special trains will run for one more year rules of covid protocol apply

भारतीय रेलवेः अब एक वर्ष तक और दौड़ेंगी अजमेर-सियालदह समेत तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, कोविड प्रोटोकॉल का नियम लागू

Mon, 20 Sep 2021 08:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 08:51 PM IST
सार

 रेलवे ने अप और डाउन उदयपुर- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक, बीकानेर-हावड़ा साप्ताहिक और प्रतिदिन चलने वाली अजमेर-सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस को जून 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
IRCTC Indian Railways  Ajmer-Sealdah express including three pair special trains will run for one more year  rules of covid protocol apply
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद भी रेलवे सामान्य ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं कर रहा। वर्तमान में रेलवे चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि बढ़ाने में जुटा है। इसी क्रम में अब अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस सहित तीन जोड़ी ट्रेनों को अगले साल जून माह तक के लिए बढ़ा दिया। ऐसे में रेल यात्रियों को अब अगले साल तक जेब ज्यादा ढीली कर सफर करना होगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

विज्ञापन


कोरोना की वजह से  पिछले वर्ष 25 मार्च से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। बाद में ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन शुरू किया गया। कोरोना का प्रभाव अत्यधिक कम हो गया है। इसको देखते हुए रेलवे ने लगभग सभी पुराने ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बार-बार यही कहा जाता है कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन कुछ दिनों के लिए किया जा रहा है, लेकिन बाद में उसकी परिचालन अवधि को बढ़ा दिया जा रहा है। अब पूर्व मध्य रेलवे ने अप और डाउन उदयपुर- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक, बीकानेर-हावड़ा साप्ताहिक और प्रतिदिन चलने वाली अजमेर-सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस को जून 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरलाकिंग कार्य के कारण चार ट्रेन रहेगी निरस्त

झांसी कानपुर सिंगल लाइन सेक्शन में चौराह, पुखराया, मलासा स्टेशनों के बीच डबलिंग कार्य के मद्देनजर इंटरलाकिंग के कार्य के कारण दो जोड़ी ट्रेनों को अलग अलग दिनों में निरस्त किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 24  सितंबर को अहमदाबाद-दरभंगा, 27 सितंबर को दरभंगा -हमदाबाद प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी तरह झांसी- कोलकाता 24 सितंबर को जबकि कोलकाता- झांसी 27 सितंबर को निरस्त रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed