फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   IRCTC indian railway news now easy to go from PDDU Nagar to Lucknow Ekatmata Express will run from 25 July Relief to passengers

यात्रियों को राहत: पीडीडीयू नगर से लखनऊ जाना होगा आसान, 25 जुलाई से चलेगी एकात्मता एक्सप्रेस

Wed, 21 Jul 2021 06:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Jul 2021 06:30 PM IST
सार

 पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी ट्रेनों को फिर से चलाया जा रहा है। सभी ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

विज्ञापन
IRCTC indian railway news now easy to go from PDDU Nagar to Lucknow Ekatmata Express will run from 25 July Relief to passengers
22 जुलाई से पटरी पर दौड़ेंगी कई ट्रेनें - फोटो : RailMinIndia

विस्तार

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पीडीडीयू नगर।) से लखनऊ जाना अब आसान होगा। 25 जुलाई से एक बार फिर एकात्मता एक्सप्रेस चलेगी। कोरोना प्रसार की बढ़ती रफ्तार रुकने पर ट्रेनों को फिर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 22 जुलाई से और एकात्मता एक्सप्रेस 25 जुलाई से फिर से चलेगी।

विज्ञापन


इससे वाराणसी जंक्शन से गुजरने वाली इन ट्रेनों से वाराणसी समेत आसपास जिले के यात्रियों को लखनऊ जाने में और सहूलियत मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी ट्रेनों को फिर से चलाया जा रहा है। सभी ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन


इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस 25 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को पीडीडीयू नगर  से रात 22.55 बजे खुलकर वाराणसी होते हुए सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह प्रत्येक शनिवार को लखनऊ से रात साढ़े 11 बजे खुलकर सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर पीडीडीयू नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में वाराणसी के साथ भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी और रायबरेली रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मधुपुर-आनंद विहार हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जुलाई से, आनंद विहार-जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुलाई से चलेगी। इसी तरह आनंद विहार-मधुपुर हमफर स्पेशल 26 से, नई दिल्ली सिलचर एक्सप्रेस, 27 जुलाई से, नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस 25 से, वाराणसी राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 22 जुलाई से फिर से चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed