{"_id":"65d4fdd3bfd75a405906a897","slug":"interview-in-district-legal-services-authority-from-21-to-23-chandauli-news-c-189-1-svns1010-110712-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में साक्षात्कार 21 से 23 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में साक्षात्कार 21 से 23 तक
विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली में स्थापित लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 से 23 फरवरी तक चलेगा। निर्धारित तिथियों को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली की अनुमति से साक्षात्कार समिति द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल तथा डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के पदों हेतु 21 फरवरी को साक्षात्कार की तिथि नियत की गयी है तथा असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के पद हेतु 22 तथा 23 फरवरी को साक्षात्कार की तिथि नियत की गयी है। असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होने के कारण उनका साक्षात्कार दो दिवस में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सभी अभ्यर्थी साक्षात्कार से सम्बंधित दोपहर 01ः30 बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली में प्रत्येक दशा में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। समय और निर्धारित तिथि पर उपस्थित नही होने पर किसी भी पद के आवेदक के साक्षात्कार पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल्स पद के अभ्यर्थीगण को कार्यालय द्वारा दूरभाष से व्यक्तिगत रूप से तथा वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी उनके साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में सूचना दी जा रही है। उपरोक्त जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली की ओर से दी गयी।
चंदौली। मिशन रोजगार के अन्तर्गत कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन 21 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौदी, वाराणसी परिसर में प्रातः 10 किया गया है। कैम्पस प्लेसमेंट में हीरो मोटोकॉप जैसी दिग्गज कम्पनियों द्वारा पुरुष व महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। जिसमें प्रशिक्षार्थी की योग्यत्ता इंटरमीडिएट एवं आईटीआई होनी चाहिए। इसके साथ अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। युवा अपने साथ बायोडाटा एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित 2 पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लेकर आयेगें। इस कैंपस प्लेसमेंट में चंदौली के छात्र भी प्रतिभाग कर सकते हैं।