फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inter-college camp closed

इंटर कॉलेज में पढ़ाई बंद कर शिविर का आयोजन

Sun, 31 Jul 2016 01:31 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 31 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Inter-college camp closed
नोटिस बोर्ड पर 30 जुलाई को अवकाश की सूचना लिखी हुई थ - फोटो : chandauli
मुग़लसराय। पठन-पाठन बंद कर शनिवार को नगर पालिका इंटर  कॉलेज में भाजपा का जिला  स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। डीआईओएस मालती राय ने इसे  नियम विरुद्ध बताते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ महेंद्र पाण्डेय के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही है। कहा कि अवकाश के संबंध में कोई अनुमति नहीं ली गई है। जबकि प्रधानाचार्य महेंद्र पांडेय ने बताया कि आज फीस डे था। विद्यालय खुला था और बच्चों ने विद्यालय पहुंचकर फीस जमा की।
विज्ञापन


शनिवार  को विद्यालय में पठन-पाठन के लिए जब छात्र पहुंचे तो नोटिस बोर्ड पर 30  जुलाई को अवकाश की सूचना लिखी हुई थी।  जब छात्रों ने जानकारी  की तो ज्ञात हुआ कि भाजपा के शिविर            के कारण अवकाश घोषित      किया  गया है। नाराज छात्रों का कहना था कि बिना सूचना के ही आकस्मिक अवकाश  घोषित कर दिया गया है जबकि छात्र दूर-दराज से पढ़ाई करने के लिए आए थे।  इस संबंध में प्रिंसिपल का कहना था कि आज फीस डे था। कार्यक्रम में आये सांसद व मानव संसाधन एव विकास राज्य मंत्री डॉ  महेंद्र नाथ पाण्डेय से स्कूल में अवकाश घोषित किये जाने  के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्थानीय आयोजकों  ने अनुमति ली होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed