फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   instructions to remove encroachments from ponds

पोखरे से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Tue, 03 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 03 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
 instructions to remove encroachments from ponds
अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी कुमार प्रशांत।
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सोमवार को अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित सड़सा बाबा पोखरे पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का चंदौली नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद को निर्देश दिया। चेताया कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

बैठक में चंदासी कोयला मंडी में सड़क के दोनों किनारे डिवाइडर पर पड़ी मिट्टी की सफाई के साथ ही नाले की सफाई के लिए चार मई को अभियान चलाने का निर्देश अधिशासी अधिकारी मुगलसराय को दिया।   व्यापारियों द्वारा कोल डिपो के अंदर नाली एवं मार्ग निर्माण की मांग पर डीएम ने निर्देश दिया कि अधिशासी अधिकारी  कोल डिपो का सर्वे करा लें तथा प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कोयला मंडी में जगह-जगह पौधरोपण कराए  जाने का भी निर्देश दिया। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सफाई अभियान में सहयोग के लिए सफाई कर्मियों को तीन मई को नगर पालिका परिषद मुगलसराय में भेज दें। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने जाम की स्थिति दूर करने को कहा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल, उपजिलाधिकारी मुगलसराय सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed