{"_id":"6b09e24ca80df4ed6e07cb25","slug":"instructions-for-the-resolution-of-as-many-cases-as-possible-through-conciliation-and-settlement-chandauli-news-c-189-1-svns1010-158359-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अधिक से अधिक वादों के सुलह-समझौते से निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अधिक से अधिक वादों के सुलह-समझौते से निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
-12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत में निपटेंगे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जनपद न्यायालय में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें विभिन्न प्रकार के वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। तैयारियों के लिए शुक्रवार को अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी विकास वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में हुई बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर नियत किया जाए। संबंधित पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस या समन का तामीला सुनिश्चित कराया जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों का सहमति से निस्तारण हो सके।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित चालानों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित लोगों से विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।