{"_id":"696aa688908a05965c0c1d21","slug":"install-11000-kva-feeders-and-five-400-kva-transformers-chandauli-news-c-189-1-svns1010-142596-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 11 हजार केवीए के फीडर और 400 केवीए के पांच ट्रांसफॉर्मर लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 11 हजार केवीए के फीडर और 400 केवीए के पांच ट्रांसफॉर्मर लगवाएं
विज्ञापन
रामनगर में उद्यमियों के साथ बैठक करते बिजली विभाग के अधिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा की मौजूदगी में उद्यमियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य उद्यमियों की समस्याएं रखीं और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के सुझाव दिए।
औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में 11 हजार केवीए के फीडर बढ़ाए जाएं, साथ ही 400 केवीए के पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा 33 हजार अलीनगर लाइन को औद्योगिक क्षेत्र से आइसोलेटर के माध्यम से टैपिंग करने की भी मांग रखी गई।
उद्यमियों ने सबसे पहले स्मार्ट मीटर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब तक यह तकनीकी रूप से पूरी तरह सही नहीं हो जाता, तब तक औद्योगिक इकाइयों में इसे न लगाया जाए। इस पर मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी राशि स्मार्ट मीटर में समाहित की जाएगी। विजय सिंह ने बताया कि उनके मीटर में फेस मिसिंग के नाम पर विभाग ने गलत असेसमेंट कर करीब दो लाख रुपये का अर्थदंड लगा दिया था।
विज्ञापन
इस पर मुख्य अभियंता ने मंगलवार तक मामला निस्तारित करने का आश्वासन दिया। बैठक में उद्यमियों में राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र यादव, अरुण राय, राकेश जायसवाल, ऋषभ जैन, त्रिभुवन सिंह, आशीष गुप्ता, अरविंद सिंह, अरुण वर्मा, अमित गुप्ता, सौरभ शाह, किसले अग्रवाल, उत्तम कुमार, शरद अग्रसेन, राहुल शर्मा, केशव यादव, शोहेब अहमद, नितेश सिंह, शिवा पूजन जायसवाल, विजय सिंह आदि थीं। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता जसबीर सिंह, अधिशासी अभियंता सुनील यादव और उपखंड अधिकारी कृपाशंकर भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
भुगतान के बाद भी दिख रहा 7 लाख बकाया
उद्यमी केशव करवा ने आरोप लगाया कि उनके सोलर प्लांट की 46 हजार यूनिट बिजली का समायोजन अब तक बिल में नहीं किया गया है और महीनों से विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। वहीं रामेश्वर प्रसाद केशरी ने कहा कि सितंबर तक पूरा भुगतान होने के बावजूद उनके बिल में 7 लाख रुपये का पुराना बकाया दिखाया जा रहा है। उद्यमी सुरेश खंडेलवाल ने शिकायत की कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से अब तक उनका बिजली बिल ही नहीं आया है।
-- -- -- -- -- -
दो साल से ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर से हो रही आपूर्ति
उद्यमी राहुल शर्मा ने बताया कि रोड नंबर 15 पर पिछले दो वर्षों से ट्रॉली पर रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है और यहां तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए।उद्यमियों की सभी समस्याएं सुनने के बाद मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को पांच दिन के भीतर सभी समस्याओं का समाधान करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय में कार्य नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से विभाग को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-- -- -- -- -