फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inspector head cracked constable hands broken thrashed and beaten both admitted to trauma center

UP: दरोगा का सिर फोड़ा, सिपाही के हाथ तोड़े...पटक कर पीटा, दोनों ट्रामा सेंटर में भर्ती; शिकायत पर आई थी पुलिस

Wed, 04 Mar 2026 08:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 04 Mar 2026 08:17 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में हुड़दंग की शिकायत पर पुलिस परशुरामपुर पहुंची थी। यहां पटाखा जलाने से रोकने पर मनबढ़ युवकों ने पीटकर दरोगा का सिर फोड़ दिया। वहीं, सिपाही का हाथ तोड़ा दिया। सूचना पाकर टीम भी पहुंच गई और घायलों को ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया।

विज्ञापन
Inspector head cracked constable hands broken thrashed and beaten both admitted to trauma center
अलीनगर पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: अलीपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में पटाखा जलाने और हुड़दंग करने से रोकने पर 8 से 10 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने दरोगा और सिपाही दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें दरोगा का सिर फट गया और वह गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, सिपाही का हाथ टूट गया है।

विज्ञापन


अलीपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर शराब ठेके के पास मंगलवार की रात 10 बजे के करीब 8 से 10 की संख्या में युवक पटाखा फोड़ रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। इस पर शराब ठेके के लोगों ने अलीनगर पुलिस को सूचना दी मौके पर अलीपुर थाना के हलका इंचार्ज एसआई दिनेश सिंह और कांस्टेबल अनिल यादव मौके पर पहुंचे और युवकों को मना किया। 

विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा इलाज

यह युवकों को हटाकर लौट ही रहे थे कि पीछे से 8 से 10 की संख्या में युवकों ने हमला कर दिया और लाठी डंडे से दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें दरोगा दिनेश सिंह का सिर फट गया है और उनकी हालत गंभीर है उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है वहीं कांस्टेबल अनिल यादव का हाथ टूट गया है और उनका भी इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। 

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed