फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inspection was seen as flaws

निरीक्षण में दिखीं खामियां

Sat, 18 Feb 2017 01:22 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 18 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Inspection was seen as flaws
नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान उपस्थित लोग
केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को प्रेक्षक एके मीणा ने सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के कई मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई बूथों का नाम, रैम्प व बिजली की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को दुर्व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ मार्च को जनपद चंदौली की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसको लेकर बूथों पर कई महीनों से तैयारियां की जा रही हैं। मतदान के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को  आब्जर्बर एके मीणा और सहायक चुनाव अधिकारी पीके दास ने अलहिया, दौलतपुर, खडे़हरा, जलालपुर व मनकनिया आदि बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी गहनता के साथ बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, छाया, पुलिस व्यवस्था, पुलिस स्टेशन की दूरी सहित कई बिंदूओं पर जानकारी ली। कई बूथों पर बूथ संख्या नही लिखी होने व रैम्प, बिजली व शौचालय ठीक न होने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगायी। चेताया की शीध्र ही बूथों की स्थिति में सुधार नही हुआ तो संबंधित ग्राम प्रधान, सचिव, शिक्षक और बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर तहसीलदार नारायण सिंह, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक योगेश लाल, बांसदेव यादव, रश्मि गुप्ता, ऐश्वर्य अवस्थी सहित तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed