फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inspection of facility center made in Sunbeam School

सनबीम स्कूल में बने फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण

Sun, 13 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Inspection of facility center made in Sunbeam School
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस से बचाव और इलाज के लिए सनबीम स्कूल में बने कोविड 19 एल वन अटैच फैसिलिटी सेंटर का शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने निरीक्षण किया। इस दौरान यहां साफ सफाई, भोजन, वार्ड आदि को देखा। वार्ड में और टॉयलेट की नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कोरोना संक्रमितों की देखभाल और चिकित्सा में किसी प्रकार की कमी न रहने देने का निर्देश दिया। कहा कि ड्यूटी में कार्ररत चिकित्सक और नर्स नियमित विजिट करते रहें तथा मरीजों से उनका हाल-चाल लेते रहें। मरीजों का ऑक्सीजन लेबल, ब्लड प्रेशर की समय-समय पर जांच करने के साथ आवश्यक दवाएं देते रहें। कोरोना मरीजों की काउंसलिंग कर उनका मनोबल बढाना आवश्यक है। कहा कि कोविड-19 की इस महामारी के दौर में सभी को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इस महामारी को हराना है। सभी एक साथ मिलकर बेहतर ढंग से कार्य करें। उन्होंने कोरोना मरीजों को नियमित रूप से समाचार पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएमओ को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने तथा ्समय-समय पर निरीक्षण कर जायजा लेने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सनबीम कोविड-19 एल-1 फैसिलिटी के नोडल अधिकारी डॉ. केएन सिंह, अधिशासी अधिकारी चंदौली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed