फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Innocents being carried by 345 unfit school vehicles in the district

जिले में 345 अनफिट स्कूली वाहनों से ढोये जा रहे मासूम

Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Innocents being carried by 345 unfit school vehicles in the district
पीडीडीयू नगर। जिले में अब भी 345 अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। जबकि अप्रैल माह में एआरटीओ कार्यालय की ओर सभी स्कली वाहनों को नोटिस भेजकर फिटनेस संबंधित प्रमाण पत्र लेने को कहा गया था। लापरवाह वाहन संचालक और स्कूल प्रबंधन के चलते बच्चों की जिंदगी खतरे में है। हालांकि विभाग की ओर से अनफिट स्कूली वाहनों के परमिट निलंबन की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे निजी स्कूलों में लगे 813 छोटे-बड़े वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। इसमें मिनी बस, बस व मैजिक शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इसमें अब 345 स्कूली वाहनों स्वामियों ने फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लिया है। ऐसे में सभी अनफिट वाहन धड़ल्ले से बच्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अनफिट वाहनों में बच्चों को ढोने से आये दिन हादसे की आशंका बनीं रहती है। स्कूल प्रबंधन से लेकर वाहन संचालक तक गाड़ियों की फिटनेस को लेकर लापरवाह बनें हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ कई स्कूली वाहनों में भूसे की तरह बच्चों को ठूंसकर स्कूल ले जाया और लाया जाता है। जबकि विभाग की ओर से इन स्कूली वाहन के संचालको ंको फिटनेस प्रमाण पत्र लेने के लिए नोटिस भी भेजा जा चुका है। ऐसे लापरवाह संचालकों के प्रति विभाग ने कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। विभाग सभी 345 अनफिट स्कूली वाहनों का परमिट निलंबन की तैयारी में जुट गया है। विभागीय अधिकारी के अनुसार परमिट निलंबन के बाद भी फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लेने पर वाहन का पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चल पायेंगे।
विज्ञापन

बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के सड़क पर चल रहे वाहनों के परमिट को जल्द ही निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद भी संचालक नहीं जागे तो उनके वाहनों का परमिट रद्द कर दिया जाएगा। -डॉ. दिलीप गुप्ता, एआरटीओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट कमलजीत सिंह
बाइट -1900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed