फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Innocent dies due to drowning in a bucket full of water in Chandauli UP

Chandauli UP : पानी भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम, परिवार में मातम

Fri, 29 Jul 2022 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 01:08 AM IST
सार

बताया जाता है कि  मुमताज का डेढ़ वर्षीय बेटा फैजान आंगन में पानी भरे बाल्टी के पास पहुंच गया और खेलने लगा। इस दौरान वह बाल्टी में गिर गया।

विज्ञापन
Innocent dies due to drowning in a bucket full of water in Chandauli UP
पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खेलने के दौरान पानी भरी बाल्टी में गिर जाने से डेढ़ वर्षीय मासूम  की मौत हो गई। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव निवासी मुमताज दिन के वक्त मजदूरी करने बाहर गया था। घर की महिलाएं बीड़ी बनाने के काम में लगीं थीं।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि  मुमताज का डेढ़ वर्षीय बेटा फैजान आंगन में पानी भरे बाल्टी के पास पहुंच गया और खेलने लगा। इस दौरान वह बाल्टी में गिर गया। महिलाओं ने मासूम को बाल्टी में अचेतावस्था में देखा तो आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुत्र की मौत के सदमे में मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed