फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ink poured into ballot paper, torn ballot paper, policeman injured in Nongkonjok

मतपेटी में डाला स्याही, बैलेट पेपर फाड़ा, नोंकझोंक में पुलिसकर्मी घायल

Tue, 27 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ink poured into ballot paper, torn ballot paper, policeman injured in Nongkonjok
सकलडीहा। विकास खंड के आलमपुर गांव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सोमवार को दोपहर में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मत पेटिका में स्याही डालने के साथ ही बैलट पेपर भी फाड़ दिया। मतदान कर्मियों व पुलिस से भी नोकझोंक हुई। इससे एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के आलमपुर मतदान केंद्र पर मतदाता सूची के क्रमांक में गड़बड़ी को लेकर पूर्व प्रधान श्याम नारायण यादव धरने पर बैठ गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना दे रहे लोगों को खदेड़ दिया। कुछ देर बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने कई बूथों में घुसकर मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा मचाया। बूथ संख्या दो के बक्सा में स्याही डाल दिया। बैलट पेपर फाड़ दिए। इसके साथ ही पुलिस और बूथ कर्मियों से नोकझोंक करने के बाद भाग निकले। सूचना पर एसओ संतोष कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। घटना के लगभग एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम मुगलसराय विजय नारायण सिंह ने जांच पड़ताल कर बूथ संख्या दो पर बक्सा में स्याही डाले जाने की पुष्टि होने के बाद यहां मतदान कैंसिल कर दिया। बाकी बूथों पर मतदाता सूची उपलब्ध कराने के बाद मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed