फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Informed of the benefits of compost

कंपोस्ट केे लाभ के बारे में बताया

Wed, 31 Aug 2016 01:22 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 31 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Informed of the benefits of compost
कार्यक्रम में बोलते डा.आर एस रघुवंशी।
 कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हुई। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को वर्मी कम्पोस्ट व नेडप कम्पोस्ट के उत्पादन, उसके उपयोग और लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण समन्वयक और मृदा वैज्ञानिक डा. एस राम ने विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी दी गई। बताया कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मृदा का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करने से मृदा का स्वास्थ्य ठीक होता है और उसके जलधारण करने की क्षमता बढ़ती है। इससे फसलों के पैदावार पर सीधा असर दिखता है। मृदा स्वस्थ्य रहेगी तो पैदावार में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से मृदा का स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

 मृदा के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की विधि वहां मौजूद बेरोजगार युवाओं को दी। साथ ही उसके उपयोग के समय आदि के बारे में भी बताया। अंत में वहां मौजूद बेरोजगार युवाओं की दक्षता व ज्ञान का मूल्यांकन भी         किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed