फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Information of crocodile in the pond, panic among villagers

तालाब में मगरमच्छ की सूचना, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Information of crocodile in the pond, panic among villagers
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव स्थित तालाब में शुक्रवार को मगरमच्छ आने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन शाम तक वे नहीं आए। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ गांव के ही कुछ लोगों ने देखा है। वह कभी भी निकलकर खेत में पहुंच सकता है। इससे खतरा बना हुआ है। तालाब के आस-पास बने घरों में रहने वाले लोग भी दहशत में हैं। शोर मचाने पर काफी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। शोर सुनकर मगरमच्छ तालाब के अंदर पानी में चला गया। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। तालाब के आसपास कई घर बने हैं। लोगों का कहना है कि जबसे उन्होंने तालाब में मगरमच्छ देखा है तब से बाहर निकलने में डर लगा रहता है।
विज्ञापन

गांव के प्रधान प्रतिनिधि जमीर अहमद ने बताया कि तालाब में इससे पहले भी मगरमच्छ देखा जा चुका है। ऐसे पशुओं और ग्रामीणों के लिए मगरमच्छ खतरा बना है। वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि नहर होने के कारण रजवाहों के रास्ते पानी के साथ मगरमच्छ क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर कई बार मगरमच्छों को पकड़कर बांधों में छोड़ा गया है। बरबसपुर के तालाब में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली थी। वहां टीम भेजकर मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा और बांध में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed