फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Information given about rain water harvesting

रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दी गई जानकारी, पानी बचाने की अपील

Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Information given about rain water harvesting
पीडीडीयू नगर। 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भू-जल सप्ताह के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को दुलहीपुर इलाके के व्यास नगर कालोनी में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जल निगम के अभियंताओं ने जल संरक्षण के तरीकों केेे बारे में विस्तार से बताया। यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वर्षा जल को बचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहले 21 पौधों को लगाया गया। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण पर अधिकारियों ने जोर दिया। उन्होने के कहा कि पर्यावरण के लिए पेड़ जरूरी हैं। साथ ही वर्षा के लिए भी पौधे जरूरी हैं। इस लिए पौधों केे लगाएं और उनका संरक्षण करें।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राजबली ने जल संरक्षण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग केे अहम बताया। कहा कि जब बारिश के हर बूंद को बचाया जाएगा तभी भू-जल स्तर ठीक होगा। इसके लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है। अपने घर पर ही पानी बचाने का इंतजाम करें। संचालन प्रयोगशाला सहायक विनोद कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर यूनिसेफ के प्रतिनिधि विष्णु प्रताप मौर्य, राम दुलार, राम लखन, विकास पाल, मुन्नी देवी, कांति देवी, श्रीकांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed