{"_id":"621a7e12fb926854282d9c19","slug":"information-about-new-tax-rules-given-to-entrepreneurs-chandauli-news-vns6405983190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी आयुक्त वाराणसी ने उद्यमियों को दी नए कर नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी आयुक्त वाराणसी ने उद्यमियों को दी नए कर नियमों की जानकारी
विज्ञापन
नियामताबाद। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से फेज वन स्थित एक सभागार में औद्योगिक गोष्ठी हुई। इसमें केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वाराणसी के आयुक्त लल्लन कुमार ने कर नियमों में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों को कर के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यदि पारदर्शिता पूर्वक कर का भुगतान उद्यमी करेंगे तो उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कहा कि यदि करों में हुए नए परिवर्तन के प्रति सचेत नहीं रहा गया तो इससे उद्योग का संचालन काफी कठिन हो जाएगा। उन्होंने उद्यमियों की शंकाओं का भी समाधान किया। औद्योगिक क्षेत्र में उन्होंने के हेल्प सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए अस्थाई कार्यालय खोलने का आश्वासन दिया। वहीं अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार ने कहा कि उद्योगों के सफल संचालन के लिए केवाइएस मंत्र बहुत ही जरूरी है। इसका मतलब है नो योर सप्लायर। कहा कि विभाग उद्यमी अपना व्यापार व उद्योग सरल, सहज व सफलतापूर्वक चला सकें इसके लिए कटिबद्ध हैं। वहीं एसोसिएशन के संरक्षक आरके चौधरी ने कहा कि टैक्स जमा करना एक जिम्मेदार उद्यमी का परम कर्तव्य है। समय पर टैक्स जमा करने वाले उद्यमियों को कई तरह के फायदे होते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष डीएस मिश्रा, सीए जीडी दूबे, दर्वेश सिंह, महेश चौधरी, सुरेश पटेल, सहर्ष अग्रवाल, रोहन पाण्डेय, अरमान गुप्ता, शेषपाल गर्ग , रतन कुमार सिंह, सुनील कुमार अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह, अंजनी अग्रवाल, रवि गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेन्द्र सोनी, राजेश ड्रोलिया, श्रृत्विक जैन, पियूष अग्रवाल, डीके शर्मा, राजीव चौरसिया, सुगम पाण्डेय, रोहन पांडेय रहे।