फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Information about new tax rules given to entrepreneurs

जीएसटी आयुक्त वाराणसी ने उद्यमियों को दी नए कर नियमों की जानकारी

Sun, 27 Feb 2022 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Information about new tax rules given to entrepreneurs
नियामताबाद। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से फेज वन स्थित एक सभागार में औद्योगिक गोष्ठी हुई। इसमें केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वाराणसी के आयुक्त लल्लन कुमार ने कर नियमों में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों को कर के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यदि पारदर्शिता पूर्वक कर का भुगतान उद्यमी करेंगे तो उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कहा कि यदि करों में हुए नए परिवर्तन के प्रति सचेत नहीं रहा गया तो इससे उद्योग का संचालन काफी कठिन हो जाएगा। उन्होंने उद्यमियों की शंकाओं का भी समाधान किया। औद्योगिक क्षेत्र में उन्होंने के हेल्प सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए अस्थाई कार्यालय खोलने का आश्वासन दिया। वहीं अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार ने कहा कि उद्योगों के सफल संचालन के लिए केवाइएस मंत्र बहुत ही जरूरी है। इसका मतलब है नो योर सप्लायर। कहा कि विभाग उद्यमी अपना व्यापार व उद्योग सरल, सहज व सफलतापूर्वक चला सकें इसके लिए कटिबद्ध हैं। वहीं एसोसिएशन के संरक्षक आरके चौधरी ने कहा कि टैक्स जमा करना एक जिम्मेदार उद्यमी का परम कर्तव्य है। समय पर टैक्स जमा करने वाले उद्यमियों को कई तरह के फायदे होते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष डीएस मिश्रा, सीए जीडी दूबे, दर्वेश सिंह, महेश चौधरी, सुरेश पटेल, सहर्ष अग्रवाल, रोहन पाण्डेय, अरमान गुप्ता, शेषपाल गर्ग , रतन कुमार सिंह, सुनील कुमार अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह, अंजनी अग्रवाल, रवि गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेन्द्र सोनी, राजेश ड्रोलिया, श्रृत्विक जैन, पियूष अग्रवाल, डीके शर्मा, राजीव चौरसिया, सुगम पाण्डेय, रोहन पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed