फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Influenced by dance and drama

नृत्य और नाटक से किया प्रभावित

Mon, 22 Feb 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 22 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Influenced by dance and drama
क्षेत्र के भगवानपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के वार्षिकोत्सव में रविवार 
विज्ञापन
को छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेरी।

छात्र छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक के  जरिए अभिभावकों को कुर्सी पर बैठने को विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत  मुख्य अतिथि चंदौली डा. महेन्द्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि के रूप में  पहुंचे धराव कालेज के प्रवक्ता  विंध्याचल त्रिपाठी ने मां सरस्वती के  चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने संस्कारयुक्त  शिक्षा  के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों  की शुरुआत हुई। अभिनव त्रिपाठी, रूबी बानो, दीपिका त्रिपाठी, शैलजा आदि ने  राधा तेरी चुनरी, राधा तेरा झुमका गीत पर आकर्षक नृत्य से लोगों का मन मोहा  तो अजय यादव, दीपक यादव और अमन यादव ने वंदे मातरम गीत पर नृत्य प्रस्तुत  कर वाहवाही लूटी।


प्राथमिक विद्यालय हास्य एकांकी के माध्यम से वर्तमान समय  में प्राथमिक विद्यालयों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला। प्रेम रतन धन पायो,  गीत पर बच्चों के नृत्य को देख कर अभिभावक भी झूमने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed