फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Indian Farmers Union's protest demonstration at district headquarters today

भारतीय किसान संघ का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आज

Tue, 07 Sep 2021 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Indian Farmers Union's protest demonstration at district headquarters today
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ का किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आठ सितंबर को होगा। इसमें अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने के लिए किसान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। गांवों में घूमकर किसानों से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के गोधना, महेवा, चन्दरखा, एकौनी, सिंघीताली, रंगौली, भरछा, धुस खास, बजलालपुर, बसरतिया, कोरी, सदलपुरा, सरेसर आदि गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब न्यूनतम समर्थन मूल्य को स्वीकार किया गया है, तो मंडी का भाव उससे कम नहीं होना चाहिए। यदि मंडी का भाव कम होगा तो किसान को लागत का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाएगा। अभियान में संघ के प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र, जिला मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव, बृजेश बिंद, संजय यादव, सुनील सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed