फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increased vigilance towards Corona, less coming out of homes

कोरोना के प्रति लोगों में बढ़ी सतर्कता, घरों से निकल रहे कम

Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance towards Corona, less coming out of homes
पीडीडीयू नगर। कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। इसका सकारात्मक असर दिखने लगा है। सामान्य दिनों में हमेशा लोगों की आवाजाही और चहलकदमी से गुलजार रहने वाले जिले के प्रमुख बाजारों में अब भीड़ कम होने लगी है। लोग बहुत जरूरत से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को बाजार, स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर भीड़ कम रही। लोग स्वयं ही घरों से कम निकल रहे हैं और जनता कर्फ्यू के लिए स्वयं को तैयार करते रहे।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के सोशल कनेक्टीविटी से फैलाव को रोकने के उद्देश्य से 22 मार्च की सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इसको लेकर लोगों में अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली है। लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की वजह से लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया है। सिनेमा हाल, पर्यटक स्थल बंद रहने की वजह से भी लोग कम निकल रहे हैं। यही कारण है कि जनता कर्फ्यू के पहले ही बाजार में चहल पहल पूरी तरह कम हो गई है। जिस बाजार में जाम की समस्या आम रही और बाजार में चिल्ल पो मची रहती, वहां पूरी तरह सन्नाटा पसर गया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर शुक्रवार को सन्नाटा दिखा। टिकट काउंटर पर तो कुछ लोग रहे लेकिन प्लेटफार्म पूरी तरह खाली नजर आया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोरोना के भय से लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। वहीं रेलवे ने भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसका असर टिकट बिक्री पर हुआ है। शुक्रवार को भी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 400 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिया। जबकि डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले गया, अनुग्रह नरायन रोड, रफीगंज, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड सहित अन्य स्टेशनों पर तकरीबन 1200 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कर अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिन यात्रियों ने आनलाइन टिकट लिए हैं, उनके तो टिकट कैंसिल हो गए। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद लोग स्वयं ही यात्रा स्थगित कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर टिकट कैंसिल कराने से रिजर्वेशन ऑफिस में पैसे की कमी हो जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर बुकिंग से 60 हजार रुपये उधार लेकर यात्रियों को रकम वापस की गई। टिकट वापसी की वजह से स्टेशन पर यात्रियों को साढ़े छह लाख रुपये वापस किए गए। डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार को तकरीबन 12 सौ से अधिक रिजर्व टिकट वापस किए गए। इससे मंडल में बीस लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। इस तरह एक सप्ताह में तीन हजार से अधिक टिकट मंडल में वापस किए गए हैं और इसकी वजह से 60 लाख रुपये से अधिक की रकम यात्रियों को वापस की गई।
सियालदह-राजधानी से उतारा गया कोरोना संदिग्ध
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से सियालदह जा रही डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस मेें शुक्रवार को बांगलादेश के एक युवक को कोरोना संक्रमित होने के भय के बीच मंडल के गया रेलवे स्टेशन पा उतारा गया। संदिग्ध यात्री को मंडल के गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और उसे मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके पूर्व ट्रेन में यात्री के छींकने पर खलबली मच गई।

बंगलादेश का एक युवक नई दिल्ली से सियालदह राजधानी में सवार होकर सियालदह जा रहा था। वह एसी कोच में यात्रा कर रहा था। रात में उसे खांसी आने लगी और वह छींकने लगा। लगातार उसे छींकते देख यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने इसकी शिकायत कंट्रोल से की। कंट्रोल की सूचना पर सुरक्षा बलों केे साथ चिकित्सकों का दल गया स्टेशन पर पहुंच गया। शुक्रवार की भोर में सवा चार पर बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही यात्री को नीचे उतारा गया और जांच की गई। इसके बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed