फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increased melting Titure people

गलन बढ़ने से ठिठुरे लोग

Sun, 28 Dec 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Sun, 28 Dec 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
Increased melting Titure people

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद शुक्रवार को तेज हवाओं ने हिमालयन रेंज के ठंड को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा दिया है। इससे पहाड़ पूरी तरह ठंडे हो गए है और पूरा पर्वतीय वन क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में आ गया है। ठंड से पारा लगातार गिर रहा है और गलन से शहरी, देहाती तथा पर्वतीय क्षेत्रों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।

ठंड का असर सिर्फ मनुष्यों पर ही नहीं पशुपक्ष्यिों पर भी देखा जा रहा है तथा वे भी सिकुड़ गए है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गरीबों की हालात खस्ता है। दो जून की रोटी के लिए रोज कुआं खोदने तथा पानी पीने वाले गरीब ठंड से बेहाल है।उनके सामने अलाव और पुवाल के सिवा कोई विकल्प नहीं दिखता है।
विज्ञापन


 अलाव की आग उनको गर्म करने का सहारा बनी हुई है तो वहीं पुवाल का बिछावन उन्हें राहत दे रहा है। शहरी क्षेत्रों में गर्म कपड़ों की बिक्री के साथ ही गीजर, ब्लोअर की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गरीबों को ये सुविधायें उपलब्ध नहीं है तो वे प्राकृतिक संसाधनों के सहारे ही दिन रात काट रहे है।

 क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि ठंड का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे गरीबों की स्थिति खराब होती जा रही है लेकिन परंपरागत ठंड रोकने वाले संसाधन अलाव और पुवाल का ओढ़ना बिछौना उन्हें राहत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed