फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increase in diesel-petrol prices increases farmers' problems

डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि से किसानों की बढ़ी परेशानी

Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Increase in diesel-petrol prices increases farmers' problems
पीडीडीयू नगर। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो वृद्धि पूरी तरह से केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का नतीजा है। एक तरफ किसानों की आय दो गुनी करने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ डीजल के मूल्य में वृद्धि होने से किसानों के ऊपर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। यह बातें मंगलवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

रामकिशुन यादव ने कहा डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि ने किसानों पर आर्थिक बोझ डाला है। इसके लिए देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। एक तरफ किसानों के बेटेे बार्डर पर अपनी शहादत देकर सरहदों की रक्षा कर रहे है वहीं दूसरी तरफ इस तरह की मूल्य वृद्धि के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे है। रामिकशुन यादव ने कहा कि किसान भारत जैसे देश के विकास की रीढ़ है जबकि वर्तमान सरकार इनके लिए कुद नहीं कर रही है। दावा किया जाता है कि किसानों की आमदनी बढ़ायी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ डीजल व पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि कर किसानों को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि किसानों के साथ ही आम लोगों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। मूल्यों में वृद्धि से भाडे में बढोत्तरी होगी जिसका नतीजा होगा बाजार में सामान महंगा बिकेगा। कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों को सिर्फ ठगने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed