फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In view of the crowd, 80 special trains were run from the junction

Chandauli News: भीड़ को देखते हुए जंक्शन से 80 स्पेशल टेनें चलाई गईं

Thu, 20 Feb 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
In view of the crowd, 80 special trains were run from the junction
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने और वहां से आने वाले यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से बुधवार को शाम चार बजे तक पीडीडीयू जंक्शन से 80 स्पेशल ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों के लिए रवाना की गईं। इसके बावजूद स्टेशन पर भीड़ की स्थिति बनी रही। उधर, भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ की कमांडो टीम पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच गई और बुधवार को उनकी ड़्यूटी में लगा दी गई।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। मंगलवार की रात और बुधवार को दिन में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। पीडीडीयू जंक्शन प्रयागराज जाने और वहां से लौटने वालों से पटा रहा। यात्रियों की भीड़ को संभालने में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को पसीने बहाने पड़े। वहीं नई दिल्ली में हुए हादसे के बाद सतर्कता के तहत आरपीएफ की कमांडो की टीम स्टेशन पर पहुंच गई। कुल 85 जवानों की टीम बुधवार से स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में जुट गई। शाम चार बजे वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने आरपीएफ पोस्ट पर कमांडो को यात्रियों से अच्छे ढंग से व्यवहार करने, उन्हें ट्रेनों की सही जानकारी देने, पीड़ितों की सहायता करने की सीख दी। उन्होंने किसी भी श्रद्धालु से गलत व्यवहार न करने की हिदायत दी। उधर, शाम चार बजे तक प्रयागराज से 19 स्पेशल ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन पर आईं। वहीं, 17 ट्रेनें गया रूट से पीडीडीयू होते हुए प्रयागराज गईं, जबकि 17 स्पेशल ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज भेजी गईं। बनारस से आठ स्पेशल ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन आईं, जबकि बनारस के लिए तीन स्पेशल ट्रेन भेजी गईं। वहीं पीडीडीयू जंक्शन से गया और पटना के लिए 08-08 सहित कुल 80 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित सवार कराने में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, एसएस टू सीबी राय, सीएसजी एनके मिश्र, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जावेद अहमद, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव के साथ स्काउट गाइड की टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed