फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In view of Kanwar Yatra, security arrangements are strict in PDDU Railway Division

Chandauli News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए पीडीडीयू रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
In view of Kanwar Yatra, security arrangements are strict in PDDU Railway Division
पीडीडीयू नगर। शुक्रवार से शुरू हो रहे सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के संकल्प के साथ देश भर से श्रद्धालु पीडीडीयू जंक्शन के रास्ते सुल्तानगंज की ओर रवाना हो रहे हैं। वहां से वे गंगाजल लेकर लगभग 105 किमी की कठिन पदयात्रा कर बाबा बैजनाथ के दरबार में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पीडीडीयू जंक्शन परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजने लगा है। पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पीडीडीयू रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। आरपीएफ के जवान सभी प्रमुख स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं। ड्यूटी पर लगे जवान लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों और कांवड़ियों को सुरक्षा, संयम और सहयोग का संदेश दे रहे हैं। पीडीडीयू रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट जथिन बी राज ने यात्रियों से एक-दूसरे का सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा और अनुशासन भी जरूरी है। आरपीएफ पूरी सतर्कता से ड्यूटी निभा रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर अस्थायी सहायता केंद्र, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा तथा दिशा-निर्देश बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कांवड़िया गंगाजल के पात्र को कंधे पर लेकर, सफेद वस्त्र में, जयकारे के साथ बाबा बैजनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed