फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In three separate road accidents an uncle and two women who were going to give a wedding card

Chandauli News: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में भांजे की शादी का कार्ड देने जा रहे मामा और दो महिलाओं की मौत

Sun, 18 May 2025 05:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 05:31 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं के बाद कोहराम मच गया। एक घटना की बात करें तो भांजे की शादी का कार्ड देने जा रहे मामा को अनियंत्रित डंफर ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
In three separate road accidents an uncle and two women who were going to give a wedding card
अस्पताल में पहुंचे घायल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बाइक चालकों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान तलाब गांव के पास नेशनल हाईवे पर बिहार राज्य के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलवरिया गांव की नीतू सिंह (36) अपने भाई तरूण सिंह (28) के साथ बाइक से वाराणसी जा रही थी। तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि नीतू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक तरूण गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्तीक कराया। दूसरी घटना बिछिया ग्राम के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां अलीनगर थानाक्षेत्र के रोहड़ा गांव की चांदनी (26) पति नंदन के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में भी चांदनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पति नंदन की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रविवार की दोपहर नवहीं के पास चंदौली चकिया मार्ग पर मड़हर गांव समीप डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया।

इस दुर्घटना में अलीनगर के प्यारेलाल (45) की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे इंद्रजीत और नवरंग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहनों की तलाश में जुट गई है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। यह नहीं बिछिया गांव की ग्रामीणों ने आरोप पुलिस को सूचना दी गई,लेकिन समय से मौके पर नहीं पहुंच पाई। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे कार्रवाई की जा रही है।

भांजे के साथ उसकी शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा की मौत
जमुनीपुर गांव निवासी इंद्रजीत की शादी 3जून को थी। शादी का कार्ड बांटने वह अपने मामा प्यारेलाल और पड़ोसी नवरंग के साथ जा रहा था। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली चकिया मार्ग के मड़हर गांव समीप रविवार अनियंत्रित डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी।


हादसे में उसके मामा प्यारेलाल की मौत हो गई। प्यारेलाल का पांच वर्ष पहले एक हादसे में ही हाथ कटा हुआ था। घटना के बाद इंद्रजीत और नवरंग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed