फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the light of flood light, the canal is being repaired on a war footing

फ्लड लाइट की रोशनी में युद्धस्तर पर हो रही है नहर की मरम्मत

Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
In the light of flood light, the canal is being repaired on a war footing
चकिया। लेफ्ट कर्मनाशा नहर की मरम्मत का काम सोमवार को युद्ध स्तर पर शुरू कराया गया। जल्द से जल्द मरम्मत पूरा कराकर नहर को चालू करने की योजना है। मरम्मत के दौरान चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिकारियों की टीम जुटी रही। सोमवार को रात में भी काम करने के लिए जरनेटरो के जरिए फ्लड लाइट का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

मरम्मत में 500 मजदूर लगे हुए हैं।नहर बंद होने से नहर के टेल पर स्थित चकिया शहाबगंज तथा चंदौली विकास खंड के गांव में रोपाई का कार्य ठप पड़ा हुआ है।
चकिया नगर में आने से प्रतिबंधित बड़े ओवरलोड वाहनों का संचालन चकिया लतीफशाह मार्ग के जरिए होता रहा है। लेफ्ट कर्मनाशा नहर में छह फीट गेज से पानी छोड़े जाने के कारण बरसों से जर्जर नहर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। इन दोनों कारण से नहर की पुरानी सोरियों में रिसाव आरंभ हो गया। इससे तटबंध सड़क के नीचे की मिट्टी सोरियों के पानी के जरिए बहने लगी और तटबंध धंस गया। गनीमत यह थी कि तटबंध के धंसने की जानकारी शनिवार की तीसरे पहर ही चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिकारियों को हो गई। इसके बाद तत्काल नहर को बंद करा दिया गया। इससे तटबंध और सड़क बहने से बच गया। तटबंध के धसने के बाद अधिकारियों ने रविवार से ही नहर की मरम्मत शुरू करा दी। रविवार के बाद सोमवार को नाइट शिफ्ट में भी काम कराने के लिए जरनेटर का प्रबंध किया गया। कार्य की निगरानी के लिए सहायक अभियंता पारसनाथ अपराजिता सिंह, अवर अभियंता आलोक त्रिवेदी और कविराज मौके पर डटे रहे। सोमवार की शाम मरम्मत कार्य के निरीक्षण के लिए एसडीएम अजय मिश्र और चंद्रप्रभा प्रखंड के अभियंता सुरेश चंद्र आजाद पहुंचे। अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद ने कहा की नहर की मरम्मत का कार्य जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होते ही नहर का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चकिया। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तथा चकिया नगर को कंटेंटमेंट जोन घोषित होने के कारण सिविल जज जूनियर डिवीजन का न्यायालय बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला जज चंदौली गौरव श्रीवास्तव ने सोमवार को आदेश जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed