फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the district were open only four ATM

जनपद में खुले रहे मात्र चार एटीएम

Mon, 28 Nov 2016 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 28 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
In the district were open only four ATM
जनपद में खुले रहे मात्र चार एटीएम
बैंकों की दो दिनों की बंदी और एटीएम की धोखाधड़ी ने लोगों को पाई पाई के लिए मोहताज कर दिया है। स्थिति यह है कि बैंक एकाउंट में पैसे भरे हैं लेकिन खर्च करने के लिए पैसे नहीं है। रविवार को भी जनपद में मात्र चार एटीएम ही खुले रहे। अन्य एटीएम पर या तो ताला लटकते रहे या कैश नहीं है के बोर्ड लग रहे। लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार   रुपये  के नोट बंदी घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री ने एटीएम से प्रतिदिन दो   हजार  के निकासी की घोषणा की थी लेकिन एटीएम के साफ्टवेयर में जरूरी संशोधन न होने की वजह से अधिकतर बैंकों के एटीएम अभी तक काम नहीं कर रहें हैं। बैकों में भी पैसा कम होने की वजह से अधिकारियों ने जमा निकासी के लिए   सीमा निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


 इस बीच शनिवार और रविवार को बैंकों की छूट्टी होने  से बैंक बंद रहे। लेकिन रविवार को एटीएम ने भी धोखा दे दिया। कल तक जो एटीएम चल भी रहे थे, उस पर भी ताला लटक गया। नगर में स्टेट बैंक आफ इंडिया की परमार कटरा के सामने स्थित शाखा को छोड़ कर अन्य सभी शाखाओं पर ताला लटकता मिला। लगन के मौसम में छोटे छोटे खर्चे के लिए भी लोगों को एक दूसरे के सामने हाथ फैलाना पड़ा। पूरे जनपद का यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे जनपद में 74 एटीएम शाखाएं हैं लेकिन रविवार को मात्र चार एटीएम ही काम करते रहे।  एटीएम पर पहुंचे रवि कुमार, चंदन, मोहित आदि ने बताया कि छूट्टी होने की वजह से एक मात्र सहारा एटीएम ही रह गए लेकिन यहां भी पैसा नहीं मिला। स्टेट बैंक की एटीएम शाखा पर पहुंचे सुनील कुमार ने बताया कि बच्चे का जन्मदिन है लेकिन गिफ्ट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। यह समस्या कब तक बनी रहेगी कहा नहीं  जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed