फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the absence of vaccine, vaccination is unable to catch

वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण नहीं पकड़ पा रहा जोर

Wed, 21 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
In the absence of vaccine, vaccination is unable to catch
चंदौली। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी टीकाकरण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। खासकर, ग्रामीण इलाके के लोग इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण का लक्ष्य 1352624किया गया है, लेकिन अभी तक 280329लोगों का ही मात्र टीकाकरण हुआ है। जून माह में टीकाकरण में तेजी आई है, लेकिन अभी भी जागरूकता के साथ वैक्सीन के अभाव में यह अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। वहीं विभाग का दावा है कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और लोग टीकाकरण के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भले ही सरकार सशक्त होने की बात कर रही हो, लेकिन दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का मानना है कि टीकाकरण में सुस्ती होने के कारण लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जनपद में 1352624 लोगों का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन लगभग छह माह बाद में अब 280329 लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। इसमें 9872लोगों को प्रतिदिन पहला डोज स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लगाया गया। वही 47534 लोगों को ढोज लगा दिए गए हैं।1 जून से 18 से 44 के लोगों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसमें कुछ तेजी आई है। लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और टीकाकरण कराकर वैश्विक महामारी दूर करने के भागीदार बन रहे हैं। जहां प्रतिदिन लगभग 26000 लोगों को लगाए जाने का लक्ष्य है, लेकिन मात्र 9872 ही टीकाकरण किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो वैक्सीन की कमी के कारण शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, लेकिन प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाइए जाए।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों टीका लग जाए। चिकित्सकों की टीम ईमानदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगी हुई है। डॉक्टर वीपी द्विवेदी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed