फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the 30-bed hospital, not a single patient was admitted, Joint AD is angry

Chandauli News: 30 बेड के अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला, जॉइंट एडी नाराज

Fri, 29 May 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
In the 30-bed hospital, not a single patient was admitted, Joint AD is angry
अहरौला। सीएचसी अहरौला का बृहस्पतिवार को संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ डॉ. एपी सिंह तथा अपर निदेशक स्वास्थ्य आजमगढ़ डॉ. बीके सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र माहुल के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल के रजिस्टर, दवा स्टॉक, वैक्सीन फ्रीजर तथा उपलब्ध वैक्सीन की जांच की। अस्पताल की सफाई, रखरखाव और बेड व्यवस्था का जायजा लिया। 30 बेड के अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती न मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए अधीक्षक को चेतावनी दी। अधिकारियों ने प्रसूता महिलाओं के साथ आए तीमारदारों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। संयुक्त निदेशक ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिव कुमार यादव से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र में नकली दवाओं की बिक्री की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। संयुक्त निदेशक ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। सीएचसी में कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों की कमी बनी है। उन्होंने कहा कि सीएचसी में जो सुविधाएं होनी चाहिए, वे पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed