{"_id":"5e4c3ec58ebc3ef258696fc2","slug":"in-chandauli-the-advocates-did-not-allow-samadhan-divas-chandauli-news-vns511535564","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में अधिवक्ताओं ने नहीं चलने दिया समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में अधिवक्ताओं ने नहीं चलने दिया समाधान दिवस
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में एसडीएम विजय नारायन सिंह से नाराजगी जताते आक्रोशित अधिवक्ता
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अधिवक्ताओं के हंगामें के भेंट चढ़ गया। नाराज अधिवक्ताओंको देख पुलिस और प्रशासनिक अफसर बगैर सुनवाई किए चले गये।
न्यायालय भवन निर्माण के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने की मांग के समर्थन में अधिवक्ता एक पखवारे से आंदोलन कर रहे हैं। सदर कचहरी में धरना-प्रदर्शन के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह आरमण अनशन पर बैठे हैं। वहीं अन्य तहसील मुख्यालयों के अधिवक्ता भी आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। मंगलवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, लेकिन डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के चलते आयोजन में नहीं पहुंच सके। एसडीएम विजयनारायन सिंह, एएसपी प्रेमचंद और सीओ कुंवर प्रभात सिंह फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान सैकड़ों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील सभागार में पहुंचे। अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस को छोड़कर सभागार से निकलने के लिए कहा, लेकिन अधिकारियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता हंगामा करने लगे। इससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप लगाया कि अधिकारी जिले के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं। न्यायालय निर्माण की प्रक्रिया के लंबित होने में अधिकारियों की भूमिका है। एक सप्ताह से अधिक समय से आंदोलन जारी है। लेकिन प्रशासन अधिकारी गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह से संवेदनहीन बने हुए हैं। अधिवक्ताओं की नाराजगी देख अधिकारियों सभागार से निकल गये।
तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हंगामें के आसार को देखते हुए पुलिस विभाग के अधिकारी सतर्क थे। इसी के चलते सदर तहसील परिसर में कोतवाल गोपाल जी गप्ता, सैयदराजा प्रभारी संतोष राय, अलीनगर प्रभारी बृजेशचंद्र तिवारी अपने हमराहियों के साथ डटे रहे। वहीं परिसर में पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
चंदौली। जिले के पांचों तहसीलों में मंगलवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें समस्याओं को हल कराने के लिए 198 लोगों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन मौके पर केवल दस समस्याओं का समाधान हुआ । नौगढ़ में एसडीएम संजीव ने 16 प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण किया। वहीं चकिया में एसडीएम सिपू गिरी ने 60 में दो, पीडीडीयू नगर में डीएम नवनीत सिंह चहल, कुमार हर्ष ने 45 में एक, सकलडीहा में प्रदीप कुमार ने 70 में पांच तथा सदर में सात में एक मामले को हल किया