फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In a land dispute, a person was injured by beating him with sticks

जमीन विवाद में एक व्यक्ति को लाठी-डंडे से मारकर किया घायल

Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
In a land dispute, a person was injured by beating him with sticks
थाना क्षेत्र के देवखत गांव में भूमि विवाद को लेकर हमलावरों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवखत गांव निवासी छेदी पुत्र रघुवीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था कि तभी गांव के तीन-चार लोग आए और जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बताया कि चीखने- चिल्लाने और पत्नी के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के कुछ लोग आ गए। खुद को घिरता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। परिवार वाले उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। घायल ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार पूरा विवाद जमीन से संबंधित है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed