फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In 2025, fires caused by short circuits broke out in over 80 fields, and crops spanning 100 bighas were reduced to ashes.

Chandauli News: 2025 में 80 से ज्यादा खेतों में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, 100 बीघा की फसल जलकर हुई थी राख

Thu, 02 Apr 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
In 2025, fires caused by short circuits broke out in over 80 fields, and crops spanning 100 bighas were reduced to ashes.
इलिया में लटकता बिजली का पोल। संवाद - फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। जिले के खेतों में गेहूं की फसल पक कर लगभग तैयार है। आगामी सप्ताह से कटाई शुरू होने की संभावना है, लेकिन खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर हाईटेंशन बिजली के तार किसानों के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तारों में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी पकी फसल को पलभर में राख कर सकती है। पिछले वर्ष भी इसी कारण करीब 100 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। बावजूद इसके कई जगहों पर बिजली के तार अब भी लटक रहे हैं। कई जगहों पर जर्जर और ढीले तार होने के कारण खतरा और बढ़ गया है। इस साल भी कई जगहों पर शार्ट सर्किट से आग लगी है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई है। किसान इन घटनाओं के कारण हताश हैं और मांग कर रहे हैं कि विभाग तुरंत तारों की मरम्मत कराए ताकि फसल सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

मरम्मत नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा

सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा से दुर्गापुर ताजपुर वाया रूपेठा जाने वाले मार्ग पर बिजली हाईटेंशन तार और खंभे ग्रामीणों व किसानों की परेशानी बन गए हैं। दुर्गापुर-ताजपुर जाने वाले मार्ग और खेत में हाईटेंशन तार और बिजली के पोल लटक रहे हैं। किसान सुभाष, रतेंद्र, मुसाफिर, टुनटुन, भानू आदि ने कहा कि लटकते तारों की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में उपकेंद्र के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि लटकते तारों को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

खतरनाक स्थिति में लटक रहा बिजली का तार

धीना। बरहनी विकासखंड के बेटाडीह गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार खेतों के ऊपर लटक रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई बिजली के खंभे टेढ़े हो चुके हैं। ग्रामीण सर्वजीत खरवार व ग्राम प्रधान बबलू कुमार ने बताया कि इस समस्या की कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अवर अभियंता घनश्याम कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराकर मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाएगा। वहीं इलिया क्षेत्र के बरियारपुर गांव से करमेनडीह जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे बिजली का खंभा और हाईटेंशन तार खेतों पर लटक रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर

केस-1

पीडीडीयू नगर। एक अप्रैल 2026 को अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई थी। इससे लगभग 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई थी। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के समय से नहीं पहुंचने पर नाराज किसानों ने लगभग आधे घंटे तक अलीनगर-सकलडीहा मार्ग जाम कर दिया था।
----------

केस-2

चहनिया। क्षेत्र के परासी गांव में 31 मार्च 2026 को हाईटेंशन तार में शाॅर्ट सर्किट से श्यामलाल यादव के खेत में आग लग गई थी। इससे 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाई थी।

केस-3

नौगढ़। क्षेत्र के बैरागढ़ गांव में 30 मार्च 2026 को तार में शार्ट सर्किट से श्रीनाथ यादव के खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई थी। इससे पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल व चार बीघे खेत का पुआल जल कर राख हो गया था। किसानों ने ही लाठी-डंडों से आग पर काबू पाया था।


कोट.........

जिले के मुगलसराय, चंदौली और सकलडीहा डिविजन के सभी अधिशासी अभियंताओं को खेतों के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों को चेक कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि कहीं भी शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी खेतों में खड़ी फसल पर न गिरने पाए। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं।- जसमीर सिंह, एसई, चंदौली।
कोट--
मौसम में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील जरूरत है। --अमित राय, प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed