फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Important contribution of traders in Corona period

कोरोना काल में व्यापारियों का योगदान अहम

Fri, 12 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of traders in Corona period
चकिया। कोरोना काल में देश की सेवा में व्यापारी वर्ग ने अहम योगदान किया है। व्यापारियों को सुरक्षा तथा उन्हें सुलभ व्यापार का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह विचार स्थानीय श्री आदित्य पुस्तकालय परिसर में व्यापार मंडल संरक्षक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने व्यक्त किए। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब जब देश में संकट की स्थिति उत्पन्न हुई व्यापारी समाज ने देश की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान किया है । उन्होंने व्यापारियों से मजबूत संगठन बनाने तथा अपने हितों को लेकर सचेत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल संरक्षक समिति के अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, महामंत्री मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष सरदार रंजीत मोदनवाल, उपाध्यक्ष दिनेश कसौधन, वशिष्ठ केसरी, अभिषेक पटवा, घनश्याम कसौधन, आलोक साहू सहित अन्य पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई । अध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हित में व्यापार मंडल संरक्षक समिति तत्पर रहेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वाचस्पति त्रिपाठी, बार अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शहाबगंज अनुग्रह नारायण सिंह, डॉ प्रदीप मौर्या, पूर्व अध्यक्ष आलोक जायसवाल, कोतवाल रहमतुल्लाह खान, सरदार कुलवंत सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ कुंदन गौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी बेचन प्रसाद मद्धेशिया ने की। संचालन कैलाश प्रसाद जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed