फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal stand became the reason for the jam, police silence

Chandauli News: आधा दर्जन अवैध स्टैंड का संचालन, बनता है जाम का कारण

Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal stand became the reason for the jam, police silence
पीडीडीयू नगर। नगर में जीटी रोड पर मुगलसराय कोतवाली से चकिया तिराहे तक सवारी वाहनों के आधा दर्जन स्टैंड अवैध संचालित होते हैं। पिकेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होने बाद भी सवारी वाहन सड़क पर अपनी-अपनी गाड़ियों को बेतरतीब खड़ी कर सवारी बैठाने में लगे रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ तहसील प्रशासन अब तक सवारी वाहनों के स्टैंड के लिए जगह नहीं ढूंढ पायी है।
विज्ञापन

पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर में जाम की समस्या का हल निकाल पाने में प्रशासन पूरी तरह से विफल हो चुका है। जबकि जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। मुगलसराय कोतवाली से लेकर चकिया तिराहे पर सवारी वाहनों के आधा दर्जन से अधिक अवैध स्टैंड संचालित होते हैं। इसमें नई सट्टी, गल्लामंडी तिराहा, रेलवे स्टेशन गेट संख्या एक, रोडवेज बस स्टैंड, इंडियन इंस्टिच्यूूट कालोनी, चकिया तिराहा पर चालक अपने-अपने सवारी वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा करके सवारी बैठाते हैं।
विज्ञापन

आईजी ने बनाए नियम, चंद दिनों में उड़ीं धज्जियां
पीडीडीयू नगर। आईजी रेंज वाराणसी के. सत्यनारायण ने यातायात व्यवस्था को सुधारने का काफी प्रयास किया। कई बार सड़क पर उतरकर नियम बनाये। पड़ाव चौराहे पर सवारी वाहनों के चलने की व्यवस्था भी तय की लेकिन कुछ दिनों बाद सब व्यवस्थाएं ताख पर रख दी गईं। यही हाल पीडीडीयू नगर में भी रहा। यहां भी आईजी की ओर से कई व्यवस्थाएं लागू की र्गईं। नो पार्किंग जोन बनाया गया लेकिन सभी नियमों की चंद दिनों में ही धज्जियां उड़ र्गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क पर सवारी गाड़ियां खड़ी नहीं रहती हैं बल्कि चालक सवारी भरकर वहां से चले जाते हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।-संतोष श्रीवास्तव, निरीक्षक, कोतवाली मुगलसराय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed