{"_id":"62d7afcca6bed77d9f3bb51b","slug":"illegal-liquor-worth-of-rs-9-lakhs-recovered-from-pickup-going-to-bihar-in-chandauli-smugglers-absconding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पिकअप से बिहार जा रही 9 लाख की अवैध शराब बरामद, पुलिस को देख तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पिकअप से बिहार जा रही 9 लाख की अवैध शराब बरामद, पुलिस को देख तस्कर फरार
Wed, 20 Jul 2022 01:03 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:03 PM IST
सार
चंदौली में पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप से अवैध शराब की 161 पेटियां बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
बरामद अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही लाखों की शराब बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर गोधना चौराहे के पास से एक पिकअप से नौ लाख रुपए मूल्य की 161 पेटी अवैध शराब बरामद की। हालांकि तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब संग वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह और आलूमिल पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमनारायण सिंह फोर्स के साथ गोधना चौराहे के पास वाहनों की चेंकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप वाहन आता दिखा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग देख पिकअप चालक और उसका साथी वाहन खड़ा कर भाग गए। पुलिस टीम ने वाहन से 161 पेटी अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है। अलीनगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन