फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal auto stand and sand markets will be removed

Chandauli News: अवैध ऑटो स्टैंड और बालू मंडियां हटेंगी

Tue, 02 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal auto stand and sand markets will be removed
चंदौली। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि अनफिट स्कूली वाहनों, अवैध ऑटो स्टैंड और हाईवे के किनारे अवैध बालू मंडियों का संचालन किसी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। इसको तत्काल समाप्त कराया जाए। वे सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि जिन सड़कों पर दुर्घटना ज्यादा होती है उन पर रिफ्लेक्टर, डायवर्जन और साइनेज लगाने जैसे सुरक्षा के जरूरी उपाय किए जाएं। सड़कों के किनारे बेवजह ट्रक व गाड़ियां की पार्किंग नही होनी चाहिए। ट्रैफिक पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते हुए ऐसी गाड़ियों का चालान करें। सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए। सड़क के अवैध कांटों को बंद कराया जाए। विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच, स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता, ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ कर चालान करने का निर्देश दिया। डीएम ने सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि शतप्रतिशत स्कूली बसों के फिटनेस की जांच करा लिया जाए। किसी भी दशा में अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन न हो, यह कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन, क्षेत्राधिकारी, एनएचआई के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed