फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   IG came on the road to free the city from jam

शहर को जाम से मुक्त कराने सड़क पर उतरे आईजी

Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
IG came on the road to free the city from jam
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीडीडीयू नगर में कोढ़ के रूप में तब्दील हो चुकी जाम की समस्या खत्म करने के लिए आईजी वाराणसी रेंज के सत्यनारायण को सोमवार की शाम सड़क पर उतरना पड़ा। इस दौरान उन्होंने सड़क पर लगे ठेला, खोमचा को सड़क से हटवाया। उन्होंने सड़क पर किसी भी प्रकार से दुकान नहीं की हिदायद दी। आईजी की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

आईजी वाराणसी रेंज के सत्यनारायण सोमवार की शाम मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने जाम की समस्या पर मातहतों से वार्ता की, जाम के कारण को समझा। इसके सड़क पर उतर गये समस्या के हल के लिए। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली के सामने दक्षिण पटरी पर लगे फल-सब्जी वालों को सड़क से हटवाया। इस दौरान उन्होंने एक सीमा तय करते हुए किसी को भी उसके बाहर फल-सब्जी की दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी। इस दौरान पैदल गश्त करने हुए आई रेलवे स्टेशन गेट गए। उन्होंने पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। पटरी पर लगी सभी दुकानों को पीछे करवाया। इसके बाद उन्होंने नई सट्टी में ठेला खोमचा वालों को स्थान एलॉट करने के लिए चेयरमैन नगर पालिका संतोष खरवार को कहा। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि इस बात की लगातार निगरानी की जाए की अब कोई भी फल-सब्जी या फिर अन्य विक्रेता निर्धारित की गई सीमा से बाहर दुकान न लगाए। इस दौरान एडिशन एसपी चिरंजीवी मुखर्जी, सीओ सदर अनिल कुमार, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी पर कार्रवाई कानिर्देश
पीडीडीयू नगर। जाम को लेकर आईजी वाराणसी सख्त दिखाई दिऐ। पड़ाव चौराहे पर लग रहे जाम से नाराज आईजी के सत्यनारायण ने जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये। बता दें कि पड़ाव चौराहे को जाम से मुक्त करने के लिए आईजी ने कुछ व्यवस्थाएं की थी। सोमवार को मुगलसराय आने के दौरान चौराहे पर जाम मिला और सभी व्यवस्थाएं नदारद दिखी। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी आज ई- रिक्शा संचालकों के साथ करेंगे बैठक
पीडीडीयू नगर। आईजी वाराणसी के सत्यनारायण मंगलवार को भी पीडीडीयू नगर में रहेंगे। इसके साथ ही ई-रिक्शा चालकों से मीटिंग भी करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी व्यक्ति जाम की समस्या को लेकर अपने सुझाव देना चाहता हो वे भी मीटिंग में आ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed