{"_id":"6094331f8ebc3ea1d903e778","slug":"if-you-have-cold-cold-fever-for-more-than-three-days-please-get-corona-check-chandauli-news-vns588305926","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से ज्यादा रहे सर्दी, जुकाम, बुखार तो जरूर कराएं कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से ज्यादा रहे सर्दी, जुकाम, बुखार तो जरूर कराएं कोरोना जांच
विज्ञापन
कंदवा। सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार तीन दिन से अधिक समय तक रहे तो कोरोना की जांच जरूर कराएं। कोरोना संक्रमण के केवल यही लक्षण नहीं हैं। वर्तमान में इसके कई तरह के लक्षण सामने आ रहे हैं। इसलिए समस्या को अनदेखा या छोटा न समझें और तुरंत जांच कराएं।
कोरोना दोबारा आया नहीं बल्कि वह तो पहले से था। जब लोगों ने मास्क लगाना छोड़ा, भीड़ इकट्ठी होने लगी। लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखा तो ज्यादा लोग इसकी चपेट में आने लगे। यदि अभी भी हम नहीं संभलें तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। यह बात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि जिन्हें संक्रमण हो चुका है और वे स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं वे भी चिकित्सकीय सलाह अनुरूप दवाई लेते रहें। हृदयगति और श्वसन के आधार पर खुद के स्वस्थ या अस्वस्थ होने की जांच न करें। चिकित्सकों से सही मार्गदर्शन लें।
सवाल: कोरोना संक्रमण के बढ़ने की क्या वजह है?
जवाब: मास्क नहीं या सही ढंग से नहीं लगाना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करना, भीड़ में शामिल होना और हाथ नहीं धोना आदि असावधानियों की वजह से संक्रमण फिर से बढ़ा है।
विज्ञापन
सवाल: टीकाकरण के बाद भी क्या संक्रमण हो सकता है?
जवाब: टीकाकरण में दोनों डोज लगने के भी कुछ दिनों बाद एंटीबाडी डेवलप होती है। इसलिए पहला टीका लगवाने से लेकर एंटीबाडी डेवलप होने तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।
सवाल: क्या संक्रमण के लक्षण भी बदले हैं?
जवाब: संक्रमण के कई तरह के लक्षण सामने आ रहे हैं।सर्दी- जुकाम,खांसी,बुखार,स्वाद और सूंघने की क्षमता कम होने के अलावा पेट दुखना,उल्टी-दस्त, शरीर में दर्द, सिरदर्द,त्वचा पर दाने होना आदि।
सवाल- संक्रमण से बचने के लिए क्या सावधानी रखना चाहिए?
जवाब-जिस भी वस्तु का इस्तेमाल करें उसे सैनिटाइज करें,मास्क सही ढंग से लगाएं और शरीरिक दूरी बनाए रखें।
सवाल: क्या सब्जी,किराना सामान भी संक्रमण के वाहक हो सकते हैं?
जवाब: किराना,सब्जी भी संक्रमण के वाहक हो सकते हैं। सब्जी को गुनगुने पानी में नमक डालकर धोएं और फिर उसे इस्तेमाल में लाएं।किराना का सामान लाकर उसे कहीं रख दें और 3-4 दिन बाद ही उसे इस्तेमाल में लाएं।यदि आप किसी संक्रमित के संपर्क में सीधे तौर पर नहीं आए हैं तो आपके संक्रमित होने की आशंका कम हो जाती है।
सवाल: इस मौसम और माहौल में बच्चों का खान-पान कैसा होना चाहिए ?
जवाब: बच्चों को जो भी खिलाएं घर का हो और सामान्य तापमान वाला हो। यदि किसी कारण से बाहर का खिलाना भी पड़े तो सुनिश्चित करें कि वह स्वच्छ हो। बच्चों को भीड़ में शामिल न होने दें और ठंडे पदार्थ बिलकुल भी न खिलाएं। बदलते मौसम में बाहर का भोजन करने से पेट का इंफेक्शन, टाइफाइड भी हो सकता है।
सवाल: जिसका बचपन से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो और बार-बार कोई न कोई इंफेक्शन हो जाता है ऐसे लोगों को क्या करना चाहिए।
जवाब: कुछ इंफेक्शन से बचने के लिए टीके लगते हैं,जिसे ऐसे लोग लगवा सकते हैं।इ सके अलावा आहार में मल्टीविटामिन और प्रोटीन जरूर शामिल करें। दालें, फल, सब्जी, अलसी, अखरोट आदि का पर्याप्त सेवन करें। इससे प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम आदि मिलेगा जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
सवाल: टीका लगने के बाद भी क्या संक्रमण हो सकता है।
जवाब: टीका लगने के बाद भी संक्रमित होने की खबर अफवाह है। टीका लगाने के बाद करीब 80 प्रतिशत लोगों को संक्रमण नहीं हुआ है। जो 20 प्रतिशत संक्रमित हुए हैं उसकी वजह यह रही होगी कि उन्होंने एंटीबाडी डेवलप होने तक सही ढंग से कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं किया होगा। टीकाकरण के बाद भी मास्क और सैनिटाइजर का सही ढंग से इस्तेमाल जरूरी है।
सवाल: सेहतमंद रहने के लिए 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग क्या कैल्शियम,विटामिन आदि दवा ले सकते हैं।
जवाब: 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यदि पैरों में खिंचाव, मांसपेशियों का दर्द आदि रहता है तो उन्हें कैल्शियम, विटामिन डी 3, मल्टीविटामिन की दवा लेते रहना चाहिए।