फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If there is no purchase, farmers will burn paddy outside the purchasing centers

बिसानों का धान नची खरीदा गया तो किसान क्रय केंद्र के बाहर फूंकेंगे धान

Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
If there is no purchase, farmers will burn paddy outside the purchasing centers
चंदौली। भारतीय किसान यूनियन की रविवार को प्रतापपुर बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासन की लापरवाही और अफसरों के आश्वासन के बाद भी धान की खरीद नहीं होने पर किसानों ने रोष जताया। साथ फैसला किया कि खरीद नहीं हुई तो वे क्रय केंद्रों के सामने ही अपने धान को फूंकेंगे।
विज्ञापन

बैठक में किसानों का कहना था कि अभी भी धान से लदे उनके ट्रैक्टर क्रय केंद्रों पर खड़े हैं। किसानों ने चंदौली में धरना भी दिया लेकिन धान नहीं खरीदा गया। अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया लेकिन चुनाव के चलते धान की खरीद बाधित रही। कहा कि एडीएम उमेश मिश्र को ज्ञापन देकर धान खरीद की तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। उन्होंने आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक साकारात्मक फैसला नहीं लिया गया। बैठक में तय हुआ वे कि सोमवार को अपर जिलाधिकारी से मिलेंगे। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि किसानों के हित लिए संगठन लड़ता रहेगा। जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने क्रय केंद्रों पर लापरवाही के धान की पूरी खरीद नहीं हो पाई। इसके लिए कमेेटी बनाकर जांच कराई जाए। तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि जिन किसानों को टोकन मिला है, उनके लिए तीन दिन पोर्टल खोला जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान ट्रैक्टर लदे धान को क्रय केंद्रों के सामने फूंकेंगे। इस मौके पर मनोज यादव, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, छोटेलाल चौहान, लालमन चौहान, प्रकाश पांडेय, पंकज पांडेय, रवि पांडेय, रामअवध यादव, रामजतन मौर्या, इंद्रजीत मिश्र रहे। अध्यक्षता नंदन प्रसाद ने की तो संचालन गोपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

इलिया। किसान विकास मंच की ओर से भीटिया गांव में रविवार को हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और 27 मार्च को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि सरकार एमएसपी के मुद्दे पर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसान विकास मंच के साथ किसान संयुक्त मोर्चा एक घटक के रूप में काम करते हुए आने वाले दिनों में आंदोलन करेगा। राम अवध सिंह ने धान का भुगतान अब तक न होने पर डीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। पंचायत में प्रियानंद पांडेय, नवीन चंद्र पांडेय, वंश लोचन मौर्य, त्रिलोकीनाथ यादव, दुलारे यादव, रोशन सिंह, श्यामलाल मौर्या, श्रीप्रकाश मौर्य, सुरेश मौर्य, राहुल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed