{"_id":"6155feb38ebc3e62494aad26","slug":"if-the-water-logging-is-not-resolved-then-the-construction-of-the-road-will-stop-chandauli-news-vns614502727","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव का नहीं हुआ समाधान तो रोकेंगे सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव का नहीं हुआ समाधान तो रोकेंगे सड़क का निर्माण
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें नौबतपुर अरंगी मार्ग पर चिरईगांव में राधा कृष्ण मंदिर के पास हो रहे जलभराव की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। बाद में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि नौबतपुर से चारी, चिरईगांव, दैथा, मुड्डा होते हुए अरंगी जाने वाले मार्ग पर चिरईगांव में राधा कृष्ण मंदिर के पास कई वर्षों से जल भराव की समस्या बनीं हुई है। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों से की गई। पूर्व में मौके पर आए नायब तहसीलदार द्वारा नाली बनाकर पानी निकासी की समस्या का समाधान का आश्वासन भी दिया गया था, बावजूद समस्या आज भी बरकरार है। अब मार्ग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में यदि नाली नहीं बनी तो पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक पानी निकासी की समस्या का समाधान न हो जाए तब तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं होने देंगे । बैठक में हरिवंश यादव, कमला सिंह, संजय, महेन्द्र, ढोलन, दिनेश, पप्पू, पंचम, सुरेंद्र, सत्येन्द्र, योगन्द्र आदि लोग रहे। संचालन किसान नेता सुमंत सिंह अन्ना ने किया व अध्यक्षता ग्राम प्रधान अंगद यादव ने की।
रिपोर्ट -सुनील सिंह
बाइट - 1260