फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If the vehicle is pulled by hooliganism, an FIR of robbery will be registered: SP

अगर गुंडई से खींची गाड़ी तो दर्ज होगी लूट की प्राथमिकी : एसपी

Wed, 08 Apr 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
If the vehicle is pulled by hooliganism, an FIR of robbery will be registered: SP
पीडीडीयू नगर। चन्दौली के एसपी आकाश पटेल ने कहा कि अगर गुंडई से किसी की गाड़ी खींची तो लूट की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वे मंगलवार की शाम जिले में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियो के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसपी ने कहा कि अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमें फाइनेंस एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा ईएमआई न देने कि दशा में वाहन स्वामी के साथ जबरदस्ती कर गाड़ी जब्त कर ली जाती है। इसमें अक्सर झगड़ा होता है, ग्राहक का उत्पीड़न होता है और बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में किसी भी दशा में ऋण वसूली के दौरान अवैध दबाव, जबरदस्ती या गुंडई का सहारा न लिया जाए। यदि किसी भी एजेंट या कर्मचारी द्वारा वाहन जबरन खींचने, अभद्रता करने या डराने-धमकाने जैसी शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि एजेंसी के लोगों की भूमिका पाया गई तो उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। दो दिन पूर्व ही ऐसे एक प्रकरण में अभियोग दर्ज भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed