{"_id":"632f55d1fb6a7c2cdc5132f3","slug":"if-the-tehsildar-is-not-removed-there-will-be-a-lockout-chandauli-news-vns6758445199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार को नहीं हटाया तो होगी तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार को नहीं हटाया तो होगी तालाबंदी
विज्ञापन
सकलडीहा। तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को तीसरे दिन संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम मनोज पाठक को ज्ञापन सौंप तहसीलदार को हटाने की मांग की। चेताया कि सोमवार तक तहसीलदार को नहीं हटाया गया तो अधिवक्ता मंगलवार से तहसील में तालाबंदी करेंगे।
तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा सकलडीहा में तहसील में तीन साल से थीं। विगत जून माह में अधिवक्ताओं के विरोध के कारण उनका सदर तहसील में न्यायिक तहसीलदार के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया था। वकीलों का आरोप है कि उन्होंने किसी प्रकार दोबारा तहसीलदार पद पर नियुक्ति करा ली है।
इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता भड़क गए हैं। बृहस्पतिवार से अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अंत में एसडीएम को ज्ञापन सौंप तहसीलदार को हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण वादकारी परेशान रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह, अतुल तिवारी, रामराज यादव, शैलेंद्र पांडेय, दुर्गेश सिंह, सुरेंद्रकांत मिश्रा, सुभाष सिंह, विजय सिंह, जयप्रकाश यादव, राजकुमार, शिवगोबिंद सिंह मनोज पांडेय रहे।