फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If the petro prices continue to increase, the transport fare will increase

पेट्रो मूल्यों में वृद्धि जारी रही तो बढ़ जाएगा ट्रांसपोर्ट का किराया

Sat, 20 Feb 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
If the petro prices continue to increase, the transport fare will increase
पड़ाव। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से ट्रांर्सपोर्टर भी परेशान हैं। लगातार दाम बढ़ने से डीजल का खर्च बढ़ता जा रहा है। इसकी भरपाई के लिए ट्रांसपोर्टर माल भाड़ा बढ़ा सकते हैं। इसको लेकर ट्रांसपोर्टर योजना बना रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि मूल्य वृद्धि जारी रही तो जल्द ही किराया बढ़ाया जाएगा। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हरि चौरसिया कहते हैं कि डीजल के कीमत लगातार बढ़ रही है। इससे सामान ढुुलाई महंगी हो रही है। अभी तक किराया नहीं बढ़ाया है लेकिन यदि इसी रफ्तार से डीजल की कीमत बढ़ती रही तो किराया भी बढ़ जाएगा। ग़ौरव सिंह ने कहा कि बीते वर्ष में कोरोना की वजह से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चौपट हो गया है। अब डीजल और पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी की वजह से स्थिति खराब हो रही है। ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक दीपचंद चौरसिया ने कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्टरों को ट्रकों को चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए किराया बढ़ाया जाएगा। अवधेश मौर्य ने कहा कि डीजल के दाम बढता ही जा रहा है। अभी तक ट्रांसपोर्टर इसका असर झेल रहे थे लेकिन मुश्किल हो रही है। यदि डीजल और पेट्रोल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रही तो व्यवसाय चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed