फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If the officer did not reach to hear the complaint, the leaflet was pasted at the gate

शिकायत सुनने नहीं पहुंचे अधिकारी तो गेट पर चस्पा किया पत्रक

Mon, 22 Mar 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
If the officer did not reach to hear the complaint, the leaflet was pasted at the gate
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। नगर के शाहकुटी स्थित घंटघाट और स्नान गृह पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत लेकर सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां ईओ के आकस्मिक अवकाश पर रहने के बाद भी कोई अन्य अधिकारी उनका पत्रक लेने नहीं पहुंचा। बाद में संगठन के सदस्यों ने पत्रक को ईओ कार्यालय के गेट पर चस्पा कर दिया। सदस्यों ने चेताया कि यदि जल्द की पालिका ओर से अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल के नगर अध्यक्ष भागवत नरायन चौरसिया ने कहा कि नगर के शाहकुटी में नगर पालिका की ओर से घंटघाट और स्नान गृह बनवाया है लेकिन पिछले तीन वर्षों से इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वे लोग पितरों की पूजा पाठ नहीं करने दे रहे हैं। कहा कि हिंदू रीति रिवाज में किसी की मृत्यु पर दाह संस्कार के बाद दूसरे दिन पीपल के पेड़ के नीचे घंट टांगते हैं। यहां आत्मा की शांति के लिए जलदान किया जाता है और दीपदान होता है। दसवें दिन पिंडदान किया जाता है। इस स्थान पर कब्जा किए जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इसकी शिकायत लेकर जब संगठन के सदस्य सोमवार को नगर पालिका स्थित ईओ कार्यालय पहुंचे तो जानकारी हुई ईओ किसी कारण आकस्मिक अवकाश पर है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पालिका कोई अन्य अधिकारी भी उन लोगों से पत्रक लेने नहीं पहुंचा। इसके चलते उन्होंने ईओ कार्यालय पर पत्रक को चस्पा कर दिया। इस दौरान समरनाथ सिंह यादव, शिव पटेल, डा. रामदीन, किशन विश्वकर्मा, रामजी पटेल, मिजुबुल हक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed