फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If someone ran into someone took lose - lose part

कोई दौड़ा तो किसी ने खो-खो में लिया हिस्सा

Sun, 31 Jan 2016 01:48 AM IST
If someone ran into someone took lose - lose part
If someone ran into someone took lose - lose part Updated Sun, 31 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
If someone ran into someone took lose - lose part
क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लोगों ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्द्धन किया। किसी ने दौड़ में हिस्सा लिया तो किसी ने खोखो में। जबकि कोई लंबी कूद में अपनी प्रतिभा दिखाता रहा।
विज्ञापन


 नियामताबाद :  क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोधना में शनिवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रतिभागियों में कोई दौड़ा तो किसी ने खोखो में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में पियूष तो 400 मीटर दौड़ में विष्णु तिवारी अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ में एडविन ने तो 600 मीटर दौड़ में बलवंत ने बाजी मारी। बालिक वर्ग 200 मीटर दौड़ में रचना, 400 मीटर में दीपा यादव और 600 मीटर में अमिषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लेजिम डंबल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्हरियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेवा पहले स्थान पर रहा।

लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में सत्येंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय घूरों प्रथम रहा। खो-खो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरना की टीम अव्वल रही।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। विद्यालयों को समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए।

दुलहीपुर : क्षेत्र के मलोखर गांव के कब्रिस्तान में आयोजित दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को जिले के आठ टीमों ने दम खम दिखाया। रविवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।

देश के विभिन्न कोनों से आयी आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। आज के प्रतियोगिता की शुरूआत प्रधान हाजी लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू पहलवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घाटन मैच में शकूराबाद ने एनसीसी मलोखर को 22-25 से पराजित किया। इसी तरह सुश्रुत हास्पिटल रामनगर ने सुश्रुत हास्पिटल ब्लू को 14-25 अंक से, गोधना ने कालिया स्पोर्टिंग क्लब मलोखर को 14-25, एनसीसी मलोखर ने गोधना को 17-25 से,


गढवा घाट ने मोहम्मदपुर को 24-25 से, गढ़वा घाट को वाराणसी ने 20-25 को पराजित किया।
इन टीमों में शकूराबाद और रामनगर की टीम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

सकलडीहा  संवाददाता के अनुुसार, शिक्षा विभाग की ओर से विकास खंड के लोहिया गांव रैपुरा में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बालिका वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में संगीता प्रथम, चिंपी द्वितीय, दौ सौ मीटर में अंकिता पाल प्रथम, रूबी सिंह द्वितीय, 400 में सुजाता प्रथम, सुनीता द्वितीय, 600 में बबिता प्रथम और अमृता द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed