Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
If people consider me a 'Bahubali' (strongman), then let them; may God make everyone this much of a 'Bahubali': Brij Bhushan
{"_id":"6add0c258053a334500d5ccb","slug":"if-people-consider-me-a-bahubali-strongman-then-let-them-may-god-make-everyone-this-much-of-a-bahubali-brij-bhushan-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156701-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें, भगवान सबको इतना बाहुबली बनाए : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें, भगवान सबको इतना बाहुबली बनाए : बृजभूषण
धानापुर में आयोजित कथा में शामिल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : Samvad
Link Copied
धानापुर। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को चंदौली में रामकथा में शामिल हुए। उन्होंने खुद को बाहुबली कहे जाने के सवाल पर कहा कि लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें। मैं छह बार सांसद रह चुका हूं। मेरी पत्नी भी सांसद थीं। मेरा बेटा सांसद है और दूसरा बेटा विधायक है। मैं सांसद और विधायक का पिता हूं। अब इसे लोग बाहुबली कहते हैं तो मैं तो कहूंगा कि भगवान इतना बाहुबली सबको बनाए।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह धानापुर के दशमी तालाब के पास सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित राजन महाराज की रामकथा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से कथा स्थल पर पहुंचना था, लेकिन वाराणसी में आयोजित एयर शो के चलते हेलीकॉप्टर से आने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से जौनपुर पहुंचे और वहां से कार से करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर चंदौली आए। कथा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने मंच से राजन महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग भगवान राम के अस्तित्व, रामसेतु और अयोध्या को लेकर सवाल उठाते हैं। इसके बावजूद रामकथा के माध्यम से वे अपना काम करते रहेंगे। इस दौरान उनसे अयोध्या और काशी में मंदिर निर्माण के बाद मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर भी सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।