फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If BJP comes to power will now finish

भाजपा सत्ता में आई तो खत्म करेगी आरक्षण

Fri, 03 Mar 2017 01:14 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 03 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
If BJP comes to power will now finish
सभा को संबोधित करती बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। कहा कि यदि भाजपा किसी तरह प्रदेश की सत्ता में आ जाती है तो वह आरक्षण को समाप्त कर देगी। वे मुख्यालय पर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में पार्टी प्रत्याशी  तिलकधारी बिंद, जितेंद्र कुमार, विनीत सिंह और उपेंद्र सिंह के समर्थन में  सभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि गुजरात के चुनाव में पिछड़े वर्ग का वोट पाने के लिए अपर कास्ट वाले मोदी ने खुद को पिछड़े वर्ग में शामिल करा लिया। सपा के पांच वर्ष और भाजपा के केंद्र में पौने तीन  वर्ष के निराशाजनक  कार्यकाल से प्रदेश की 22 करोड़ जनता में नाराजगी है।   कहा कि भाजपा सरकार इसलिए नहीं बना  सकती है क्योंकि उसने लोक सभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उसे पूरा  नहीं कर सकी है। सरकार बनने के सौ दिन के अंदर विदेशों में जमा काला धन  वापस लाने और किसानों का कर्ज माफ करने का प्रधानमंत्री का वादा अब तक पूरा  नहीं हुआ है। मोदी के बड़बोलेपन के कारण ही भाजपा भारतीय जुमला  पार्टी बनकर रह गई है। कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में आधे-अधूरे  विकास कार्य किए हैं। जो भी कार्य हुए हैं वह बसपा सरकार में शुरू किए गए  थे। सपा मुख्यमंत्री के दागी चेहरे के साथ चुनाव लड़ रही है। पुत्र मोह में मुलायम सिंह ने अपने भाई शिवपाल यादव की बेइज्जती की है। भाजपा और सपा नहीं चाहती कि पूर्वांचल राज्य बने। इस अवसर पर पूर्व सांसद कैलाश नाथ यादव, जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, आकाश सिंह, सुभाष  चंद्र, बेलाल आदि   रहे। संचालन सांसद मुनकाद अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed